नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- अगर आपको WhatsApp पर ऐसा मैसेज आता है कि आपके नाम या गाड़ी पर हजारों रुपये का ट्रैफिक चालान बकाया है, तो जल्दबाजी में पेमेंट ना करें। यह मैसेज असली ट्रैफिक चालान के बजाय साइबर स्कैम का हिस्सा हो सकता है। साइबर अपराधी इन दिनों फेक e-Challan नोटिस, पेमेंट लिंक और नकली मोबाइल ऐप की मदद से आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। मैसेज में दावा किया जाता है कि आपके वाहन से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया गया है और ऐसा करने के चलते आप पर जुर्माना लगाया गया है। मैसेज के साथ अक्सर एक लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करके चालान भरने के लिए कहा जाता है। कुछ मामलों में यूजर से चालान की जानकारी देखने या भुगतान करने के लिए एक APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है। यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड में फंस...