नई दिल्ली, जून 3 -- WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म को नए-नए फीचर्स से अपडेट कर रहा है। अब वॉट्सऐप पर एक और काम का फीचर आ रहा है, जो खासतौर से ऐसे लोगों के लिए जिन्हें WhatsApp Status लगाना पसंद है। नया फीचर यूजर्स को स्टेटस एडिट करने की सुविधा देगा। अब तक वॉट्सऐप स्टेटस के लिए ऐसी कोई सुविधा मौजूद नहीं है। वर्तमान में आप WhatsApp Status पर कोई फोटो या वीडियो पोस्ट करते हैं, 'शेयर' बटन दबाते हैं, और अगर उसके बाद ही आपको कोई टाइपिंग मिस्टेक, अधूरी जानकारी या फिर कोई अजीब सा लिखा हुआ कैप्शन नजर आता है, तो उस गलती को सुधारने के लिए आपको पूरा Status डिलीट करके उसे दोबारा अपलोड करना पड़ता है। लेकिन, हो सकता है कि अब आपको ज्यादा समय तक ऐसा करने की जरूरत न पड़े। वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली व...