WhatsApp ने एक महीने में भारत के 53 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन, इसलिए हुआ ऐक्शन
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- मेसेजिंग ऐप WhatsApp ने भारत में अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने जुलाई 2026 के दौरान भारत से जुड़े 53.64 लाख से ज्यादा WhatsApp अकाउंट्स को बैन कर दिया। खास बात यह है कि इनमें करीब 17.90 लाख अकाउंट्स को WhatsApp ने किसी यूजर की शिकायत आने से पहले ही ब्लॉक कर दिया था। कंपनी के मुताबिक, ये कार्रवाई उसके Abuse Detection सिस्टम के तहत की गई है। WhatsApp की जुलाई 2026 की मंथली कंप्लायंस रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने 1 जुलाई से 31 जुलाई के बीच 53,64,000 भारतीय अकाउंट्स पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन किया। इन अकाउंट्स की पहचान +91 फोन नंबर से जुड़े अकाउंट्स के तौर पर की गई है। कंपनी का कहना है कि उसके सिस्टम लगातार ऐसे अकाउंट्स की पहचान करते हैं, जिनका इस्तेमाल स्पैम, धोखाधड़ी, गलत एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.