नई दिल्ली, मई 21 -- WhatsApp के दुनियाभर में 3.3 बिलियन (330 करोड़) मंथली एक्टिव यूजर्स है और अकेले भारत में इसके लगभग 853.8 मिलियन (85.38 करोड़) यूजर्स है। भारत WhatsApp का सबसे बड़ा मार्केट है। अब वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स को एक नए फीचर की सौगात मिलने वाली है। खबर है कि WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स के लिए अपने फोन में स्टोरेज स्पेस खाली करना काफी आसान हो जाएगा। यह आने वाला टूल यूजर्स को बातचीत में शेयर की गई चैट, फोटो या वीडियो को डिलीट किए बिना, सीधे ऐप से ही स्टेटस अपडेट मीडिया को हटाने की सुविधा देगा। कैसे काम करेगा नया फीचर, चलिए थोड़ा डिटेल में समझते हैं...अपकमिंग अपडेट में आ सकता है नया फीचर वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी...