नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- WhatsApp पर चैटिंग के दौरान लोग अक्सर GIF और स्टिकर्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको कोई GIF पसंद आता है और आप उसे सीधे animated sticker के तौर पर भेजना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं है। Android और iPhone दोनों पर WhatsApp में GIF को animated sticker में बदलने का आसान तरीका मौजूद है। यह काम कुछ ही सेकेंड में किया जा सकता है। आइए आपको इसका तरीका बताते हैं।Android यूजर्स के पास दो विकल्प Android फोन में GIF को WhatsApp sticker में बदलने के दो आसान तरीके हैं।पहला तरीका Gboard के जरिए है। इसके लिए सबसे पहले WhatsApp पर कोई भी चैट खोलें और Gboard में emoji icon पर टैप करें।इसके बाद GIF सेक्शन में जाएं और अपनी पसंद का GIF चुनें। GIF चुनने के बाद Gboard में 'Send as sticker', 'Send as GIF', 'Edit as GIF...