नई दिल्ली, अगस्त 25 -- मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अकाउंट सिक्योरिटी को और मजबूत करने के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, अब 1 अरब से ज्यादा यूजर्स WhatsApp Passkeys का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा टू-स्टेप वेरिफिकेशन को मजबूत किया गया है और अनजान नंबरों से आने वाली कॉल के लिए यूजर्स को ज्यादा कॉन्टेक्स्ट की जानकारी दी जाएगी। WhatsApp के मुताबिक, अब एक अरब से ज्यादा लोग अपने अकाउंट पर Passkey सेट कर चुके हैं। Passkey की मदद से यूजर बिना SMS कोड या अलग PIN के अपने WhatsApp अकाउंट में दोबारा लॉग-इन कर सकता है। इसके लिए फोन का फिंगरप्रिंट, Face ID या स्क्रीन लॉक कोड इस्तेमाल किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- बिना चेहरा दिखाए एक दिन में कमाए Rs.40 करोड़! 25 अगस्त का 'रहस्य' खास बात यह है कि अगर कोई यूजर Android और iOS दोन...