WhatsApp का नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चल जाएगा कौन है Active, बदलेगा चैट करने का तरीका
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। पिछले कुछ महीनों में ऐप में Username, AI चैट, नए प्राइवेसी टूल्स और कई उपयोगी अपडेट देखने को मिले हैं। अब कंपनी एक और ऐसा फीचर टेस्ट कर रही है, जिससे लोगों के लिए यह जानना आसान हो जाएगा कि कौन-सा कॉन्टैक्ट इस समय WhatsApp पर एक्टिव है। WhatsApp फिलहाल Green Dot Status Indicator नाम के नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर फिलहाल चुनिंदा Android Beta यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसकी मदद से यूजर्स बिना किसी चैट को खोले ही यह देख सकेंगे कि उनके कौन-कौन से कॉन्टैक्ट उस समय WhatsApp पर एक्टिव हैं। हालांकि यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। आने वाले समय में इसे Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.