नई दिल्ली, जून 6 -- दुनियाभर में WhatsApp के करीब 3 से 3.3 अरब तक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। अकेले भारत में ही इसके करीब 85.38 करोड़ यूजर्स हैं। दोस्तों-रिश्तेदारों से जुड़े रहने के लिए, बातचीत करने के लिए या मीडिया फाइल्स शेयर करने के लिए धड़ल्ले से वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया जाता है। अपने यूजर्स को बेस्ट एक्पीरियंस देने के लिए कंपनी प्लेटफॉर्म को नए-नए फीचर्स के साथ तेजी से अपग्रेड कर रही है। अब प्लेटफॉर्म पर एक और फीचर आ रहा है, जो एक बार दिखकर मैसेज को गायब कर देगा। हालांकि मेटा ने इंस्टाग्राम से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटा दिया है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह वॉट्सऐप के मामले में प्राइवेसी का खास ध्यान रख रहा है। खबर है कि यह वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स 'व्यू-वन्स' (view-once) ऑप्शन के साथ टेक्स्ट मैसेज भेज सकेंगे। अगर य...