नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- अगर आप WhatsApp में अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं और नए नंबर से व्हाट्सऐप चलाना चाहते हैं, तो सिर्फ नया SIM डालना काफी नहीं है। व्हाट्सऐप में नंबर बदलने के लिए एक खास Change Phone Number फीचर दिया गया है। इसके जरिए यूजर अपने पुराने WhatsApp अकाउंट को नए मोबाइल नंबर से जोड़ सकता है। हालांकि, नंबर बदलने से पहले इन 5 जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खासकर अगर आपके व्हाट्सऐप में सालों पुरानी चैट, फोटो, वीडियो और जरूरी डॉक्यूमेंट मौजूद हैं, तो बैकअप को नजरअंदाज करना परेशानी खड़ी कर सकता है। व्हाट्सऐप के मुताबिक नए नंबर पर जाने के लिए नया नंबर SMS या कॉल रिसीव करने की स्थिति में होना चाहिए और पुराना नंबर पहले से व्हाट्सऐप अकाउंट में रजिस्टर्ड होना चाहिए। पहली जरूरी बात: नंबर बदलने से पहले पुराना WhatsApp अकाउ...