नई दिल्ली, जुलाई 17 -- WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से प्लेटफॉर्म को अपडेट कर रहा है। अब वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान iPhone यूजर्स का काम आसान कर देगा। नए फीचर के आने के बाद आईफोन यूजर्स सीधे वॉट्सऐप कॉल स्क्रीन से माइक्रोफोन मोड स्विच करने में सक्षम होंगे और इन्हें कंट्रोल सेंटर से उलझने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। यह शॉर्टकट वॉट्सऐप के iOS वर्जन 26.27.74 में कुछ यूजर्स के लिए दिखना शुरू हो रहा है, और यह अगले कुछ हफ्तों में यूजर्स तक पहुंचना शुरू हो सकता है। वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी रिपोर्ट में नए फीचर की जानकारी दी है और यह भी बताया कि यह कैसे काम करेगा और इससे यूजर्स को क्या फायदा होगा।आइए जानते हैं कैसे काम करेगा नया फीचर फीचर ट्र...