नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- स्मार्टफोन में कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर काफी समय से मिल रहा है। इसकी मदद से यूजर्स मोबाइल नेटवर्क से होने वाली जरूरी बातचीत को रिकॉर्ड करके बाद में सुन सकते हैं। हालांकि, WhatsApp और Telegram जैसी ऐप्स पर होने वाली इंटरनेट कॉल के मामले में यह सुविधा आसानी से नहीं मिलती। अब Samsung इस परेशानी को दूर करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के आने वाले One UI 9.5 अपडेट में ऐसा फीचर देखने को मिल सकता है, जिसकी मदद से WhatsApp, Telegram और Google Meet पर होने वाली कॉल भी रिकॉर्ड की जा सकेंगी। खास बात यह है कि इसके लिए किसी अलग रिकॉर्डिंग ऐप की जरूरत नहीं होगी। Samsung के अपने Phone ऐप में ही इसका ऑप्शन मिल सकता है। शुरुआती टेस्टिंग में 'Record calls in other apps' नाम का ऑप्शन देखा गया है। इसमें यूजर्स को अलग-अलग ऐप के लिए रिकॉर्...