नई दिल्ली, मार्च 16 -- West Bengal JELET 2026 : इंजीनियरिंग और फार्मेसी के क्षेत्र में अपना मुकाम बनाने का सपना देख रहे नौजवानों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। अगर आपने इंजीनियरिंग या फार्मेसी में डिप्लोमा किया है, या फिर बीएससी की डिग्री हासिल की है, और अब आप सीधे बैचलर डिग्री के दूसरे साल में एडमिशन पाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका आ गया है। पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) ने जॉइंट एंट्रेंस लेटरल एंट्री टेस्ट (JELET) 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन होनहार छात्रों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है, जो बिना पहला साल पढ़े सीधे सेकंड ईयर से अपनी बीटेक (BTech), बीई (BE) या बीफार्मा (BPharm) की पढ़ाई शुरू करना चाहते हैं। आइए, इस अहम परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को तफ्सील से समझते हैं।क...