Welcome To The Jungle Day 13: बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनीं अक्षय कुमार की फिल्म, 'कॉकटेल 2' को धूल चटा निकली आगे
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय की इस फिल्म के रिलीज होने का उनके फैंस को लंबे वक्त से बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक दो नहीं बल्कि सितारों की पूरी महफिल सजी हुई है। इस फिल्म ने डे वन से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काटना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब इसके सामने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' भी आकर खड़ी हो गई है। खैर 'वेलकम टू द जंगल' को रिलीज हुए आज 13 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब इसके दूसरे बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.