नई दिल्ली, जुलाई 6 -- Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय की इस फिल्म के रिलीज होने का उनके फैंस को लंबे वक्त से बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक दो नहीं बल्कि सितारों की पूरी महफिल सजी हुई है। इस फिल्म ने डे वन से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काटना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब इसके सामने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' भी आकर खड़ी हो गई है। ऐसे में ये फिल्म अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' को बराबर की टक्कर दे रही है। खैर 'वेलकम टू द जंगल' को रिलीज हुए आज 10 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब इसके दूसरे संडे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इ...