नई दिल्ली, मई 18 -- 18 मई से 24 मई 2026 का यह सप्ताह भावनाओं, रिश्तों और भविष्य की योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण संकेत लेकर आ रहा है। टैरो कार्ड्स बताते हैं कि इस हफ्ते कुछ राशियों को पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी, तो कुछ को अपने रिश्तों और करियर को लेकर नई समझ हासिल होगी। यह सप्ताह संतुलन, धैर्य और आत्म-चिंतन का है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या कह रहे हैं टैरो कार्ड्स।मेष राशि यह सप्ताह आपके लिए जिम्मेदारियों और भावनाओं के बीच संतुलन बनाने का है। कई काम एक साथ होने से आप थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। हर चीज को कंट्रोल करने की कोशिश ना करें। लचीलापन अपनाएं, चीजें खुद संभल जाएंगी। लकी टिप: संतुलन और धन के लिए दो सिक्के हमेशा साथ रखें। क्रिस्टल: निर्णय लेने के लिए टाइगर्स आई का उपयोग करें।वृषभ राशि इस सप्ताह जीवन मे...