नई दिल्ली, मई 11 -- Saptahik Rashifal, Weekly Horoscope: यह सप्ताह यानी 11 से 17 मई का समय कई लोगों के लिए राहत लेकर आ सकता है। किसी का रुका पैसा वापस मिल सकता है तो किसी को नौकरी और कारोबार में अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस हफ्ते मेहनत का असर भी धीरे-धीरे दिखने लगेगा। हालांकि कुछ राशियों को गुस्से, जल्दबाजी और खर्चों पर कंट्रोल रखने की सलाह दी गई है।साप्ताहिक राशिफलमेष राशि इस हफ्ते आपका ध्यान अपने काम और भविष्य को बेहतर बनाने पर रहेगा। जो लोग नौकरी या करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत का फायदा मिलेगा, लेकिन अपनी योजनाएं हर किसी को बताने से बचें। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप चीजें संभाल लेंगे। परिवार में छोटी बातों पर बहस हो सकती है। सेहत में गर्दन या शरीर दर्द की परेशानी रह सकती है।वृषभ राशि घर-परिवार क...