नई दिल्ली, जून 20 -- Weekly Horoscope 22-28 June 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 22-28 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा। मेष राशि- मेष राशि की ओवरऑल स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। शुभ समय कहा जाएगा आपके लिए। सप्ताह की शुरुआत में जो जरूरत है वह उपलब्ध होगा। प्रेम-विवाह की ओर जाएगा। जीवनसाथी से सानिध्य रहेगा। मध्य में धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। लेकिन नए व्यापार अभी मत शुरू करिएगा। सूर्य को जल दें शुभ होगा। वृषभ राशि- स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सी ऊर्जा की कमी रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्याप...