नई दिल्ली, अगस्त 29 -- Weekly Horoscope 30 August to 5 September 2026: सितंबर की शुरुआत होने जा रही है और इसके साथ ही नया सप्ताह भी कई बदलाव लेकर आ रहा है। 30 अगस्त से 5 सितंबर के बीच ग्रहों की चाल का असर नौकरी, कारोबार, धन, परिवार और रिश्तों से जुड़े मामलों पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशि वालों को अपने काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तो कुछ लोगों को पुराने अटके काम निपटाने पर ध्यान देना होगा। इस सप्ताह सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। बुध भी सिंह राशि में होने के कारण बातचीत, फैसले और कामकाज से जुड़े मामलों में इसका असर देखने को मिलेगा। गुरु की स्थिति शिक्षा और आर्थिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण रहेगी। शुक्र रिश्तों और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों को प्रभावित करेंगे। ऐसे में हर राशि के लिए सप्ताह का अनुभव अलग रह सकता है। खास बात यह है कि इस स...