नई दिल्ली।, जून 3 -- Aaj Ka Mausam 3 June: देश के कई हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के लिए आंधी-तूफान, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके विपरीत, बिहार में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा में 3 और 4 जून को मौसम काफी खराब रहने की आशंका है। यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भीषण आंधी-तूफान की संभावना है, जिसकी स्पीड बढ़कर 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही 3 से 6 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बिजली...