नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- Cold Alert, Weather Update 28 December: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को बताया है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक जनवरी तक बहुत घना कोहरा पड़ने वाला है। इसके बाद इसमें कमी आ सकती है। ऐसे में नए साल के मौके पर उत्तर भारत के राज्यों में बहुत घने कोहरे से राहत मिल सकती है, जोकि किसी खुशखबरी से कम नहीं है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से, अरुणाचल प्रदेश में 29 दिसंबर तक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा में एक जनवरी तक कोहरा रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 28, 29 दिसंबर को, बिहार में 28 दिसंबर को कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है। पंजा...