नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Weather Forecast 9 April: उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। कभी तेज बारिश होती है तो कभी गर्मी पड़ने लगती है। पिछले कुछ दिनों से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान भी काफी नीचे चला गया था, लेकिन अब फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत में तेजी से गर्मी बढ़ेगी। अगले पांच दिनों में तापमान में 10 डिग्री तक बढ़ोतरी होने वाली है। इसके अलावा, उत्तर पूर्वी भारत में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले पांच दिनों तक उत्तर पूर्वी भारत के इलाकों में तेज बारिश होगी। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। 9 अप्रैल को सिक्किम, दक्षिण असम, त्रिपुरा में और 9 व 10 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो...