नई दिल्ली, मार्च 14 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने शनिवार को टी20 विश्व कप से टीम के जल्दी बाहर होने के बाद खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया है और सरासर झूठी करार दिया है। टूर्नामेंट से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद से कई ऐसी खबरें आई थीं, जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान के प्लेयर्स को उनके बोर्ड ने खराब प्रदर्शन के लिए 50-50 लाख का जुर्माना लगाया है। जिसे अब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने झूठा बताते हुए सिर्फ सोशल मीडिया गॉसिप कहा है। बीते 3 सालों में पाकिस्तान लगातार चौथी बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा। कई खबरों के मुताबिक, 15 सदस्यीय टीम के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, अब यह खबर झूठी निकली है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.