नई दिल्ली, मई 2 -- फॉक्सवैगन ने हाल में अपनी टाइगुन के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। टाइगुन के बाद कंपनी मार्केट में अपने कुछ और फेसलिफ्ट और नए मॉडल्स को लाने वाली है। ऐसे में अगर आप जर्मन कारों को पसंद करते हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कंपनी आने वाले दिनों में अपनी वर्टस के फेसलिफ्ट के साथ लो स्पेक टेरॉन और गोल्फ जीटीआई सेकेंड बैच का लाने वाली है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।2026 Volkswagen Virtus Facelift 2026 वर्टस फेसलिफ्ट को इस महीने की शुरुआत में हेवी कैमॉफ्लाज के साथ देखा गया था। 2022 में इंडियन मार्केट में लॉन्च होने के बाद यह इस सेडान का पहला बड़ा अपडेट होगा। 2026 फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट में बड़े डिजाइन अपडेट, लेटेस्ट फीचर्स के साथ एक नया ट्रांसमिशन ऑप्शन शामिल होगा। स्पाई फोटोज में सेडान...