नई दिल्ली, मार्च 25 -- नवरात्रि के दौरान नौ देवियों के स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस समय पर घरों में एक अलग तरह की ऊर्जा महसूस होने लगती है। सुबह की आरती, धूप की खुशबू और मन में श्रद्धा एक खास माहौल बना देती है। इस दौरान लोग 9 दिनों तक देवी की पूजा करते हैं और उपवास भी रखते हैं। नवरात्रि का आज यानी 25 मार्च को सातवा दिन है। अगर आज आपका उपवास है और कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो मखाना उत्तपम बनाकर खाएं। ये फलाहारी रेसिपी आसानी से बन जाती है और स्वाद में काफी अच्छी लगती है। यहां सीखिए मखाना उत्तपम बनाने का तरीका- यह भी पढ़ें- व्रत में बनाएं फलाहारी दही कबाब, सीख लें बनाने का तरीकामखाना उत्तपम बनाने की सामग्री मखाना उत्तपम बनाने के लिए आपको चाहिए दो कप मखाना, एक कप समा चावल, एक मुट्ठी साबूदाना, एक कप दही, दो हरी मिर्च, एक टुकड़ा अद...