नई दिल्ली, मार्च 22 -- नवरात्रि व्रत चल रहे हैं और इस दौरान बहुत से लोग पूरे नौ दिन का उपवास रखते हैं। व्रत के दिन सिर्फ फलाहारी चीजों को खाया जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों की यही कंफ्यूजन रहती है कि रोजाना क्या खाएं जो टेस्ट में अच्छा होने के साथ हेल्थ के लिए भी बेहतरीन हो। ऐसे में यहां हम व्रत वाले दही कबाब की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप भी व्रत के दौरान बनाकर खा सकते हैं। ये रेसिपी शेफ नेहा दीपक शाह की है। यह भी पढ़ें- 20 मिनट में तैयार होगी बिना तली पनीर टिक्की, देखिए पौष्टिक और चटपटी रेसिपीव्रत स्पेशल दही के कबाब बनाने की सामग्री व्रत स्पेशल दही के कबाब बनाने के लिए आपको चाहिए आधा कप फूला हुआ राजगीरा, आधा कप मखाना, एक कप गाढ़ा दही, आधा कप पनीर, आधा छोटा चम्मच अदरक, एक हरी मिर्च, दो बड़े चम्मच धनिया, एक चौथाई कप कुटी हुई मूंगफली, से...