नई दिल्ली, अगस्त 10 -- सावन के महीने में आने वाले सोमवार की धार्मिक मान्यताएं काफी ज्यादा हैं। इस दिन को भोलेनाथ का दिन माना जाता है और सावन में आने वाले सभी सोमवार पर सभी शिव भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं और इच्छापूर्ति के लिए उपवास भी रखते हैं। बहुत से लोग इस दिनभर के लिए अन्न का त्याग करते हैं और ऐसे में फलाहारी चीजों का सेवन करते हैं। इस दिन आपका व्रत है और अगर आपको फास्ट में कमजोरी महसूस होती है आप सुबह की पूजा के बाद फलों को खास सकती हैं। यहां फलों का इस्तेमाल करके टेस्टी और हेल्दी कस्टर्ड बनाने का तरीका बता रहे हैं। आप भी सीखिए 15 मिनट में बनने वाले हेल्दी व्रत वाले फ्रूट कस्टर्ड को बनाने का तरीका।हेल्दी व्रत वाला फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सामग्री - दो कप मखाना - दस काजू - दस बादाम - एक या दो खजूर - एक केला - 10 से ...