नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- फॉक्सवैगन (Volkswagen) अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम ID Tiguan है। कंपनी अक्टूबर की शुरुआत में अनवील करने वाली है। कंपनी की यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी अगले साल इंटरनेशनल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराई जा सकती है। खास बात यह है कि मौजूदा फॉक्सवैगन टिगुआन को भी कंपनी पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ऑफर करती रहेगी। वहीं, आईडी टिगुआन इलेक्ट्रिक एसयूवी लाइनअप में मौजूदा ID.4 और ID.5 की जगह लेगी। आइए डीटेल में जानते हैं इस एसयूवी के बारे में।नया डिजाइन और ज्यादा बड़ा साइज आईडी टिगुआन का डिजाइन मौजूदा आईडी.4 से काफी अलग होगा। इसमें पतले हेडलैंप, नया रियर लाइट डिजाइन और ज्यादा मॉडर्न बॉडी स्टाइल देखने को मिलेगा। एसयूवी में 21-इंच तक के अलॉय व्हील भी दिए जा...