नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- चाइनीज टेक कंपनी वीवो के नए फोन Vivo S2 FE को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। अब इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बॉक्स प्राइस, रैम-स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन की जानकारी लीक हुई है और लॉन्च डेट सामने आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo S2 FE के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का बॉक्स प्राइस 39,999 रुपये हो सकता है। हालांकि, बॉक्स पर लिखी कीमत आमतौर पर फोन के इफेक्टिव सेल प्राइस से ज्यादा होती है, इसलिए इसका रिटेल प्राइस अलग हो सकता है। यह फोन 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा। Vivo S2 FE को Stellar Green, Zen White और Titan Black तीन कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की बात सामने आई है। इससे पहले लीक हुई जानकारी में फोन के ब्लैक और ग्रीन कलर में आने की बात कही गई थी। नए लीक में Zen White कलर का भी जिक्र किया गया है। यह भी पढ़ें- दुन...