नई दिल्ली, जुलाई 27 -- चाइनीज टेक कंपनी Vivo ने भारतीय मार्केट में अपना नया बजट फोन vivo T5e लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन को खासतौर पर युवा प्रोफेशनल्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी, AI बेस्ड फीचर्स और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस दिया गया है। vivo T5e में 5500mAh की बैटरी, Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6, UNISOC T7225 प्रोसेसर और IP64 डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। नए vivo T5e की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5500mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। दावा किया गया है कि फोन में 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 47 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया उपयोग और 28 घंटे तक वॉइस कॉलिं...