नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- टेक ब्रैंड Vivo अपने स्मार्टफोन्स के लिए अगली बड़ी सॉफ्टवेयर अपडेट OriginOS 7 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है और इसके साथ ही नए ऑपरेटिंग सिस्टम के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की झलक भी दिखाई है। OriginOS 7 को 16 सितंबर 2026 को चीन में होने वाली Vivo Developer Conference में पेश किया जाएगा। यह नया सॉफ्टवेयर Android 17 पर आधारित होगा। OriginOS 7 में सबसे बड़ा बदलाव इसके विजुअल डिजाइन में देखने को मिल सकता है। Vivo ने हाल के टीजर्स में ट्रांसपेरेंट या ग्लास जैसे इंटरफेस, फ्लूइड एनिमेशन और नए लाइटिंग इफेक्ट्स दिखाए हैं। कंपनी इस नए डिजाइन लैंग्वेज को Light and Shadow Aesthetics कह रही है। इसमें इंटरफेस के कुछ एलिमेंट्स बैकग्राउंड वॉलपेपर के साथ घुलते-मिलते नजर आएंगे, जिससे स्क्रीन ...