नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Vivo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में पेश किया है, जिसमें बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन के साथ फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है। फोन की खासियतों में 200MP कैमरा, Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर, 6900mAh बैटरी और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले शामिल हैं। ग्लोबल मॉडल Android 17 पर आधारित OriginOS 7 Fold पर चलता है। Vivo X Fold 6 में बाहर की तरफ 6.51 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है, जबकि फोन ओपेन करने पर 8.02 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन मिलती है। दोनों डिस्प्ले में 1Hz से 120Hz तक का एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक इन स्क्रीन की लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्...