नई दिल्ली, जून 10 -- Meta Engineer Quits Job to Sell Noodles: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी 'मेटा' (Meta) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी पाना हर आईटी छात्र और युवा का सपना होता है। भारी-भरकम पैकेज, लग्जरी लाइफस्टाइल और रुतबा-सब कुछ इस नौकरी के साथ मिलता है। लेकिन सिंगापुर के रहने वाले एक टेक इंजीनियर एल्विन टैन ने कुछ ऐसा किया, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। एल्विन ने मेटा कंपनी की अपनी शानदार और आलीशान नौकरी को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह वहां 'बोर' हो चुके थे। अब वह अपनी ड्रीम जॉब छोड़ सड़क किनारे एक छोटे से स्टॉल पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर नूडल्स बेच रहे हैं।मेटा के ऑफिस से सड़क किनारे लगी नूडल्स दुकान तक का सफर सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर लुइसा टे द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो के बाद एल्विन टैन की यह अनोखी कहानी इंटरन...