नई दिल्ली, मार्च 26 -- 28 मार्च से आईपीएल का त्योहार देश में शुरू होने वाला है। इसका पहला मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में कर्नाटक विधायकों ने मुफ्त आईपीएल टिकटों की मांग करके राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। गुरुवार को कांग्रेस के विधायक विजयानंद कासाप्पनावर ने कहा कि राज्य के हर विधायक को आईपीएल के कम से कम पांच टिकट मुफ्त में उपलब्ध कराए जाने चाहिए। उन्होंने इस मांग के पीछे तर्क दिया कि जनप्रतिनिधि वीआईपी होते हैं, वह लाइन में खड़े नहीं हो सकते। 28 मार्च को आईपीएल के पहले मैच से पहले इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ने कर्नाटक क्रिकेट एसोशिएशन पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि केएससीए लगातार सरकार से सुविधा ले रहा है, लेकिन इसके बाद भी विधायकों का सम्मान नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, "इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.