नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- वियतनामी कार निर्माता कंपनी विनफास्ट (VinFast) भारतीय ऑटो मार्केट को लेकर अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रही है। कंपनी अब अपने ग्लोबल मॉडलों को भारतीय मार्केट के हिसाब से ढालने की बजाय, खास तौर पर भारत के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कारें तैयार कर रही है। इन दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अभी कंपनी के अंदर VF X और VF Y कोडनेम दिया गया है। हालांकि, ये कारें अभी शुरुआती विकास के चरण में हैं। आइए जानते हैं इस नए मास्टरप्लान के बारे में विस्तार से।लोकल असेंबलिंग पर जोर दरअसल, विनफास्ट ने अपने तीन मौजूदा ग्लोबल मॉडलों VF 3, VF 6 और VF 7 के भारत में निर्माण की योजना को फिलहाल टाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी को इनकी प्रोडक्शन कॉस्ट यानी उत्पादन लागत इतनी कम रखने में दिक्कत आ रही थी। इससे भारत में इन्हें किफायती...