नई दिल्ली, फरवरी 21 -- Vinayak Chaturthi 2026: हिंदू पंचांग में आए दिन कोई ना कोई महत्वपूर्ण तिथि जरूर होती है। आज 21 फरवरी को विनायक चतुर्थी है और इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है। हर महीने ये पूजा होती है। हर महीने आने वाले शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को ही विनायक गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन जो लोग व्रत रखते है, उन पर भगवान गणेश की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से लोगों को ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में बरकत आती है। इस खास दिन पर विनायक चतुर्थी व्रक कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। नीचे विस्तार से जानें कि आज की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है? साथ ही जानें कि आज किस मंत्र का जाप करने से जिंदगी में आने वाली हर बाधा खत्म होगी और सुख-समृद्धि का वरदान मिलेगा?फाल्गुन चतुर्थी का शुभ मुहूर्त बता दें कि पंचांग क...