विकासनगर, अक्टूबर 27 -- Vikasnagar News: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने हरबर्टपुर के आसनबाग कॉलोनी से 54 पव्वे माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने आसनबाग कॉलोनी, हरबर्टपुर में संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 54 पव्वे माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार उर्फ बिल्लू (36) निवासी वार्ड नंबर छह, बैरागीवाला, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...