विकासनगर, सितम्बर 9 -- Vikasnagar News: सहसपुर ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स मीट 2026 का आयोजन 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भाऊवाला में किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और व्यायाम शिक्षकों की बैठक हुई। इस दौरान प्रतियोगिता की नियमावली, प्रतिभागियों की आयु सीमा और व्यवस्थाओं से विद्यालयों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। प्रतियोगिता में सहसपुर ब्लॉक के सभी शासकीय और अशासकीय इंटर कॉलेज तथा हाईस्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। विद्यालयों को अपने खिलाड़ियों के साथ विद्यालय का ध्वज लेकर पहुंचना होगा। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित होगी। अंडर-14 वर्ग में एक जनवरी 2013 या उसके बाद जन्मे, अंडर-17 ...