विकासनगर, अक्टूबर 11 -- Vikasnagar News: विकासनगर के आयुष्मान अहलूवालिया ने छह से 10 अक्टूबर तक उत्तराखंड के दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्रों की साहसिक यात्रा कर 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित माणा पास समेत चार दर्रों में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), आईटीबीपी और भारतीय सेना के कार्यों को सराहा। आयुष्मान ने समुद्र तल से करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित माणा पास, 16 हजार फीट पर नीति पास और करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई वाले रिमखिम और लापथाल पास तक पहुंचकर तिरंगा फहराया। कम ऑक्सीजन, कड़ाके की ठंड और दुर्गम रास्तों के बीच इन क्षेत्रों तक पहुंचना उनकी यात्रा की प्रमुख विशेषता रही। आयुष्मान को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक उमलिंग ला पास का आधिकारिक प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। आयुष्मान ने बताया कि चीन सीमा से सटे प्रतिबंधित और सं...