Vikasnagar News: 12 सितंबर तक झाझरा में होगी निशुल्क फिजियोथेरेपी
विकासनगर, सितम्बर 7 -- Vikasnagar News: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल झाझरा के फिजियोथेरेपी विभाग ने विशेष स्वास्थ्य अभियान शुरू किया है। इसके तहत सात से 12 सितंबर तक सभी मरीजों को निःशुल्क फिजियोथेरेपी परामर्श और ओपीडी पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. (लेफ्टिनेंट कर्नल) राहुल शुक्ला ने कहा कि फिजियोथेरेपी आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। चोट या सर्जरी के बाद पुनर्वास, जोड़ों और मांसपेशियों की समस्याओं व लंबे समय से बने दर्द से राहत दिलाने में इसकी अहम भूमिका है। फिजियोथेरेपी प्रभारी डॉ. रुचित खेरा ने बताया कि अभियान के दौरान मरीजों को उनकी समस्या के अनुसार विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक फिजियोथेरेपी सेवाएं दी जाएंगी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: ब्रेन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.