Vikasnagar News: हरिपुर में स्थापित हुई मां यमुना की 21 फीट ऊंची प्रतिमा
विकासनगर, सितम्बर 3 -- Vikasnagar News: लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति की ओर से हरिपुर स्थित यमुना कृष्ण धाम में गुरुवार को मां यमुना की 21 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। प्रतिमा का विधिवत अनावरण एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से किया जाएगा। लोकार्पण के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिपुर पहुंचकर मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना करने की उम्मीद है। लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्रीचंद शर्मा ने बताया कि देहरादून जिले में स्थापित होने वाली यह पहली इतनी ऊंची मां यमुना की प्रतिमा है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा क्षेत्र की आस्था और विश्वास का प्रतीक बनेगी। आने वाले समय में यमुना घाटों का भी विस्तार किया जाएगा, जिससे हरिपुर तीर्थ की महिमा और बढ़ेगी। लोक पंचायत सदस्य केसर सिंह नेगी ने कहा कि मां यमुना की प्रतिमा स्थापि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.