विकासनगर, अगस्त 30 -- Vikasnagar News: शिवनगर बस्ती के समीप स्वारना नदी में तेज बहाव के चलते नदी किनारे बने एक कच्चे मकान का अगला हिस्सा बह गया। मकान में परिवार के फंसे होने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। शिवनगर बस्ती में नदी किनारे बने मकान में मंजूदेवी पत्नी लक्ष्मण सिंह और अंजिला पत्नी पवन अपने परिवार के साथ रह रही थीं। रविवार को बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के चलते मकान का एक हिस्सा बह गया, जिससे बाहर निकलने का रास्ता भी बाधित हो गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: स्वारना नदी के तेज बहाव में कच्चे मकान का हिस्सा बहा, परिवार को किया रेस्क्यू सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक परिवार को ...