Vikasnagar News: स्वच्छता और पर्यावरण पर 130 बच्चों ने उकेरे चित्र
विकासनगर, जुलाई 24 -- Vikasnagar News: नगर पालिका परिषद विकासनगर की ओर से शुक्रवार को स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के नौ विद्यालयों के 130 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बाबी नौटियाल और अधिशासी अधिकारी मनोज बिष्ट के निर्देशन में हुआ। अधिशासी अधिकारी ने प्रतिभागियों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग और कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी। लोगों से घर पर ही कूड़े को अलग-अलग कर सफाई वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.