Vikasnagar News: स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया
विकासनगर, नवम्बर 9 -- Vikasnagar News: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिसर विकासनगर में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान और विधायक सहदेव पुंडीर ने राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया। इस दौरान राज्य आंदोलन के संघर्ष, आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया गया। समारोह में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने अपना जीवन समर्पित किया और अनेक कठिनाइयों का सामना किया। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही उत्तराखंड को अलग राज्य के रूप में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.