Vikasnagar News: स्कूली और यात्री वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 27 के चालान, छह सीज
विकासनगर, नवम्बर 16 -- Vikasnagar News: चकराता, संवाददाता। स्कूली बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने विकासनगर और चकराता क्षेत्र में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 27 वाहनों के चालान किए गए, जबकि छह वाहनों को सीज कर दिया गया। स्कूली वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाए गए अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन और संभागीय निरीक्षक की संयुक्त टीम ने स्कूली एवं यात्री वाहनों के दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान बिना वैध फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित वाहनों पर कार्रवाई की गई। निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.