विकासनगर, अक्टूबर 17 -- Vikasnagar News: लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित सेवा संकल्प शिविर में 11 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से नौ का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि दो शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को 15 दिन का समय दिया गया। शिविर का शुभारंभ दायित्वधारी राज्य मंत्री ओमबीर सिंह राघव ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुशासन और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। एसडीएम प्रेमलाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी मनीष प्रकाश कुकरेती ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर एडीओ समाज कल्याण खजान सिंह, एडीओ उद्यान बुद्धि सि...