विकासनगर, अगस्त 26 -- Vikasnagar News: सेलाकुई बाजार स्थित सत्येंद्र चौक पर शहीद सत्येंद्र चौहान के स्मारक को देर रात अज्ञात व्यक्ति की ओर से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शहीद स्मारक को क्षतिग्रस्त किए जाने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सत्येंद्र चौक पर एकत्र हुए और घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से स्मारक को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्ति की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि शहीदों की स्मृति से जुड़े स्मारक का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना से क्षेत्रवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव...