विकासनगर, जुलाई 20 -- Vikasnagar News: सेलाकुई। देहरादून के सेलाकुई उपखंड में विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। रामपुर, शंकरपुर, जमनपुर और स्थानीय बाजार क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान 50 से अधिक बिजली मीटरों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान केबल काटकर अवैध रूप से बिजली की चोरी कर रहे लोगों को मौके पर पकड़ा गया। मामले में सहसपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपियों के मीटर और केबल जप्त कर लिए गए हैं। टीम ने रामपुर, शंकरपुर और जमनपुर गांवों में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए परिसरों को खंगाला। यह भी पढ़ें- Roorki News: 17 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी जांच के दौरान कई लोगो को केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। एक बड़े गोदाम के लिए अवैध बिजली इस्ते...