Vikasnagar News: सेलाकुई में रामलीला का शुभारंभ, कैलाश उठाने पहुंचे रावण का अहंकार चूर
विकासनगर, अक्टूबर 24 -- Vikasnagar News: रामलीला समिति सेलाकुई की ओर से शुक्रवार रात 10 दिवसीय रामलीला का शुभारंभ किया गया। रामसेवा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान और उनकी टीम ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पहले दिन श्रवण कुमार प्रसंग और रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने के प्रयास का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। श्रवण कुमार प्रसंग में दिखाया गया कि अपने अंधे माता-पिता के लिए जल लेने गए श्रवण कुमार को राजा दशरथ का शब्दभेदी बाण लग गया। उनकी मृत्यु के बाद माता-पिता ने दशरथ को पुत्र वियोग का श्राप दिया। इस मार्मिक दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके बाद रावण, कुंभकरण और विभीषण की तपस्या तथा ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त करने का मंचन हुआ। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: बेरीनाग में वनवास के दृश्य देख भावुक हुए दर्शक शक्ति के अहंकार में राव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.