विकासनगर, नवम्बर 3 -- Vikasnagar News: सेलाकुई। सेलाकुई में आवासीय कालोनी से होते हुए पुराने पोस्ट ऑफिस तक सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। इस दौरान अनिल नौटियाल, हर्षवर्धन, नरगिस कश्यप, कल्पना कोहली, मनोज पंवार, विनोद पाल, आशुतोष चौहान, रविंद्र रमोला, निखिल गुसाईं और महिपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: झाझरा में इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनेंगी आंतरिक सड़कें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...