Vikasnagar News: सेलाकुई में चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
विकासनगर, अक्टूबर 3 -- Vikasnagar News: सेलाकुई में दुकान से करीब साढ़े छह लाख रुपये कीमत की इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन और डाई चोरी करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया है। मामले में शिकायतकर्ता ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर दुकान में घुसकर मशीनरी चोरी करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। कस्बा बाजार निवासी मुकेश चौहान ने आरोप लगाया कि 11 जून 2025 को दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच सेलाकुई स्थित उसकी दुकान से करीब चार लाख रुपये कीमत की इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन और करीब ढाई लाख रुपये कीमत की डाई चोरी कर ली गई। शिकायतकर्ता ने इस घटना में संदीप तेवतिया, अजय रतूड़ी समेत कुछ अज्ञात लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के संबंध में उसने थाना से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.